Samachar Express, Author at Samachar Express

कृभको निदेशक शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में गदरपुर में सहकारिता एवं किसान महासम्मेलन का भव्य आयोजन
कृभको निदेशक शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में गदरपुर में सहकारिता एवं किसान महासम्मेलन का भव्य आयोजन

हजारों किसानों की उमड़ी भीड़, लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी महिला किसानों की

पूर्व सैनिक परिवारों और प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

गदरपुर। कृषकों को आत्मनिर्भर और सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की निदेशक शिल्पी अरोड़ा एवं कृभको टीम द्वारा सोमवार को गदरपुर के शहनाई वाटिका में ‘सहकारिता एवं किसान महासम्मेलन-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनपद ऊधम सिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों किसान, महिला किसान, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रही महिला किसानों की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ घोषित किए जाने के दृष्टिगत महिला किसानों की यह भागीदारी कृषि और

सहकारिता में महिलाओं की बढ़ती भूमिका एवं उनके विश्वास को दर्शाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के वन एवं वन्यजीव कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुबोध उनियाल ने व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से कृभको द्वारा गदरपुर में आयोजित इस सफल सम्मेलन की बधाई दी और कहा कि ऐसे मंचों से किसानों को नई तकनीक, बाजार और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कृभको के प्रयासों से क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और सहकारिता आंदोलन और मजबूत होगा। सम्मेलन में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वर्गों और संस्थाओं का एक ही मंच पर प्रतिनिधित्व हुआ। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व खेल मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष बेहड़, समीर पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने सहभागिता की। अपने संबोधन में कृभको निदेशक शिल्पी अरोड़ा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, किसानों, महिला किसानों, सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधियों और कृभको टीम का स्वागत एवं धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अब केवल खेतों तक सीमित नहीं है। आज महिलाएं उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और उद्यमिता में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा “महिला किसानों को बाजार, तकनीक, प्रशिक्षण और वित्तीय अवसरों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। तभी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।” श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि आज सहकारिता के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। दूध उत्पादन से जुड़ी सहकारी समितियों से लेकर गोबर आधारित सहकारी मॉडल और ‘भारत टैक्सी’ जैसी नई सहकारी पहलों तक, सहकारिता का स्वरूप लगातार व्यापक हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान और सहकारी समितियां मिलकर एक बेहद मजबूत आर्थिक मॉडल तैयार कर सकती हैं। “किसान उत्पादन करे और सहकारी संस्थाएं उसे बाजार, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन से जोड़ें, तो किसानों की आय और उनकी आर्थिक स्थिति को निश्चित रूप से मजबूत किया जा सकता है।” उन्होंने मृदा परीक्षण को किसानों के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि मिट्टी की सही जानकारी से किसान अनावश्यक खर्च कम करके कम लागत में बेहतर उत्पादन ले सकता है। साथ ही उन्होंने जैविक खेती, प्रमाणित बीजों और भौगोलिक संकेतक टैग वाले स्थानीय उत्पादों की विपणन के लिए प्रयास करने का संकल्प भी दोहराया। श्रीमती अरोड़ा ने कोविड-19 महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दुनिया के अनेक देश खाद्यान्न की आपूर्ति को लेकर संघर्ष कर रहे थे, तब भारत के पास पर्याप्त खाद्यान्न भंडार उपलब्ध था। “यह उपलब्धि देश के किसानों की मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों के योगदान और मजबूत कृषि एवं सहकारी व्यवस्था का परिणाम है। इसलिए किसानों को मजबूत करना केवल कृषि क्षेत्र की आवश्यकता नहीं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण आधार है।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कृभको द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड के किसानों के लिए कृभको उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने तथा राज्य का कोटा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व खेल मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही किसान बिचौलियों से बचकर अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकता है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सहकारी समितियों को लगातार मजबूत कर रही है। जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि आज का किसान लगातार नई तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपना रहा है। उन्होंने किसानों और सहकारिता के बीच बेहतर समन्वय को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक तेजेंद्र सिंह ने किसानों तथा सहकारिता क्षेत्र के लिए कृभको द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी साझा की। सम्मेलन में देश सेवा और कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया। हवलदार हीरा सिंह, मान कौर पत्नी स्व0 इकवाल सिंह जो द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक की पत्नी हैं, तथा सब मेजर खड़क सिंह कार्की जिन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में सक्रिय रूप से सहभागिता की, को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले प्रगतिशील किसान सुरजीत डाबर और महिला एफपीओ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीमा ठुकराल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महासम्मेलन का मूल संदेश रहा कि किसान और सहकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि किसानों को उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन और बेहतर बाजार से जोड़ा जाए और सहकारी संस्थाएं इसमें प्रभावी भूमिका निभाएं, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी जाबर सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समापन में श्रीमती शिल्पी अरोड़ा ने कहा “मैं आगे भी किसानों के साथ जुड़कर उनके लिए नए अवसर तलाशने, जैविक खेती को बढ़ावा देने, किसानों के उत्पादों की विपणन में मदद करने तथा सहकारिता के माध्यम से उन्हें मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी।” उन्होंने कहा “किसान मजबूत होगा तो सहकारिता मजबूत होगी, और सहकारिता मजबूत होगी तो गांव और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।”

The post कृभको निदेशक शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में गदरपुर में सहकारिता एवं किसान महासम्मेलन का भव्य आयोजन appeared first on Samachar Express.

सेवा ही सच्ची पत्रकारिता का धर्म: कांवड़ सेवा शिविर की व्यवस्थाएं देखकर भावुक हुईं सीओ ओसीन जोशी, प्रेस क्लब रुड़की की खुलकर की सराहना

रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की द्वारा प्रेस क्लब भवन में संचालित कांवड़ सेवा शिविर में गुरुवार को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सीओ रुड़की ओसीन जोशी ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रेस क्लब द्वारा शिवभक्तों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब रुड़की के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सीओ ओसीन जोशी का भगवान शिव की सुंदर प्रतिमा स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं, पूर्व सभासद ईश्वरलाल शास्त्री एवं उनके परिवार द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों को आइसक्रीम का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।

अपने संबोधन में सीओ ओसीन जोशी ने कहा कि पत्रकारिता का वास्तविक उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब रुड़की ने कांवड़ यात्रा के दौरान भंडारा और स्वास्थ्य शिविर लगाकर जिस प्रकार हजारों शिवभक्तों की सेवा का बीड़ा उठाया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है।

उन्होंने प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भंडारे का प्रसाद एवं आइसक्रीम ग्रहण कर आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।

The post  appeared first on Samachar Express.

धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

*विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*

धनौरी। श्रावण कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से विकास मेडिकोज एवं शिवम हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन गांव धनौरी में किया गया। कैंप में कांवड़ियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

मेडिकल कैंप में डॉ. बी.एस. राजपूत (B.A.M.S.) ने शिवभक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। आयोजन को सफल बनाने में हेल्पलाइन मैनेजर अमित कश्यप सहित मोनू सैनी (मेडिकोज), शिवम सैनी (हेल्थ केयर), डॉ. राजू सैनी, अनुज सैनी (जनता मेडिकल), तेजवीर सैनी (अन्नपूर्णा टेंट हाउस), अंकुश गिरी (मेडिकल स्टोर), आशा सैनी (विकास मेडिकोज), सपना चौहान (पत्रकार एवं एमआर हेल्प लैब) का विशेष सहयोग रहा।

इसके अलावा समिति सदस्यों सूरज सैनी, वंश सैनी, कार्तिक लहरी, पुनीत सिंह, शुभम प्रजापति, आर्यन प्रजापति, उज्जवल शर्मा, आयुष सैनी, हिमांशु राणा, मयंक पुरी एवं मयंक प्रजापति सहित सभी सहयोगियों ने शिवभक्तों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। शिवभक्तों की सेवा को समर्पित यह मेडिकल कैंप क्षेत्र में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

The post धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन appeared first on Samachar Express.

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि पर मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
-प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में तहसील कैम्प कार्यलय पर श्रद्येय बाल गंगाधर तिलक की 106 वी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्माला व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई श्रद्धाजंलि सभा में अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने महापुरुष बाल गंगाधर तिलक के सात्विक व राजनीतिक जीवन चरित्र पर विचार रखते हुए कहा कि श्रद्येय बाल गंगाधर तिलक देश की स्वतंत्रता सेनानी के साथ राष्ट्रवादी राष्ट्र समर्पित एक अधिवक्ता सच्चे देशभक्त थे उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अंग्रजी सरकार के विरुद्ध मुख्य भूमिका निभाई थी हरपाल सिंह आर्य ने विचार रख कहा कि जननायक के रूप में अंग्रेजी हुक्मरानों ने बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति के दूत की उपाधि दी थी एवं जननायक की पदवी भारतीय जनता ने लोकमान्य का नाम दिया था लोकमान्य सबसे पहले व मजबूत अधिवक्ता थे उन्होंने भारतीय अन्तःकरण में बदलाव कर नारा दिया था स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और जिसे मै लेकर रहूंगा हमसब को राष्ट्र संकल्प लें हमेशा देश की आज़ादी के क्रांतिकारियों व महापुरुषों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते रहना चाहिए ताकि हमारा भारतीय गणराज हमेशा स्वतंत्र रहे 1 अगस्त 1920 को श्रद्येय बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु हुई थी इस अवसर पर आर्य समाज जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी,अधिवक्ता अभिनव गोयल,सचिन गोंड़वाल, ब्रजेश सैनी, पंकज जैन,नीरज कपिल,सुमित,सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय,राजेश वर्मा,ऋषिपाल बर्मन,ठाकुर कन्हैया आदि मौजूद रहे।

The post लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि पर मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि appeared first on Samachar Express.

नर्सिंग अधिकारी और इंटर्न डॉक्टर के बीच विवाद में नर्सिंग अधिकारी का पक्ष आया सामने,करी निष्पक्ष जांच की मांग
नर्सिंग अधिकारी और इंटर्न डॉक्टर के बीच विवाद में नर्सिंग अधिकारी का पक्ष आया सामने,करी निष्पक्ष जांच की मांग

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी और इंटर्न डॉक्टर के बीच हुए विवाद के मामले में नर्सिंग अधिकारी का पक्ष भी सामने आया है। नर्सिंग अधिकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को एक मरीज के डिस्चार्ज को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। उस समय वार्ड में ऑन ड्यूटी महिला वार्ड अटेंडेंट सहित मरीज भी मौजूद थे।

नर्सिंग अधिकारी का कहना है कि विवाद के दौरान मौजूद महिला वार्ड अटेंडेंट पूरे घटनाक्रम के दौरान वार्ड में उपस्थित थीं और उन्होंने स्वयं देखा कि महिला इंटर्न डॉक्टर ने ऊँची आवाज़ में बातचीत की ओर नर्सिंग अधिकारी को अपमानित किया।

उनका यह भी कहना है कि इंटर्न डॉक्टर का व्यवहार और बातचीत का लहजा संतोषजनक नहीं था।

– बताया गया है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब नर्सिंग अधिकारी ने इंटर्न डॉक्टर के पास मरीज के तीमारदार को उनकी छुट्टी ( *डिस्चार्ज* ) के संबंध में भेजा, जिस पर इंटर्न डॉक्टर ने आपत्ति और नाराज़गी व्यक्त की।

– इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। नर्सिंग अधिकारी का कहना है कि इंटर्न डॉक्टर द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा और बातचीत का तरीका स्वीकार्य नहीं था।

इसके बाद 27 जुलाई 2026 को इंटर्न डॉक्टर द्वारा नर्सिंग अधिकारी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें नर्सिंग अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने और अपमानित करने के आरोप लगाए गए। इसी क्रम में विभाग द्वारा नर्सिंग अधिकारी से जांच हेतु जवाब मांगा गया, जिसका लिखित उत्तर संबंधित नर्सिंग अधिकारी द्वारा जांच कर रहे विभागीय अध्यक्ष डॉ.विवेकानंद सत्यवली एवं एसोसिएट प्रो. डॉ.सोनिया सिंह को प्रस्तुत किया जा चुका है।

नर्सिंग अधिकारी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों का असत्य बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि मामले की वास्तविक स्थिति वार्ड में मौजूद कर्मचारियों, मरीजों के बयानों से स्पष्ट हो जाएगी।

The post नर्सिंग अधिकारी और इंटर्न डॉक्टर के बीच विवाद में नर्सिंग अधिकारी का पक्ष आया सामने,करी निष्पक्ष जांच की मांग appeared first on Samachar Express.

उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने किया शुभारंभ, प्रज्ञा हॉस्पिटल में लगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर डॉ दिनेश त्रिपाठी बोले मानव सेवा भगवान की सेवा
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल  ने किया शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

“स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ आज *प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा (सहारनपुर रोड)* में *विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर* का आयोजन किया गया।

शिविर का *शुभारंभ समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल जी* ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर श्री कर्णवाल  ने कहा कि *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी* के “आयुष्मान भारत” और *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी* के “स्वस्थ उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के लिए ऐसे शिविर बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे।

शिविर में *सभी जाँच, दवाइयाँ, डॉक्टर परामर्श, शुगर-बीपी-ईसीजी, महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ* की सेवाएं बिल्कुल *निःशुल्क* उपलब्ध कराई गईं। प्रज्ञा हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें बेहतर चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा लाभान्वित हुए। लोगों ने शिविर आयोजन के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन और कर्णवाल जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के डॉक्टर, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने किया शुभारंभ, प्रज्ञा हॉस्पिटल में लगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर डॉ दिनेश त्रिपाठी बोले मानव सेवा भगवान की सेवा appeared first on Samachar Express.

एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखण्ड

दिनांक : 19 जुलाई, 2026

🔶 *एसटीएफ उत्तराखण्ड की  कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़*

🔶 बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

🔶 छापेमारी में हजारों जीवन रक्षक दवाइयाँ, पैकिंग मशीनें, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम एवं पैकिंग सामग्री बरामद।

🔶 *बरामद की गई दवाइयाँ (01 लाख टेबलेट 15 हजार सिरप बोतलो) को लोग अम्लता (एंटासिड), जीवाणु संक्रमण (एंटीबायोटिक), दर्द एवं सूजन, नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक पेन), प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, कैल्शियम एवं विटामिन की कमी तथा रक्तवर्धक (आयरन) सप्लीमेंट के उपचार में करते है प्रयोग*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड के निर्देशन में *एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14, औद्योगिक क्षेत्र) पर छापेमारी कर नकली एवं अपमिश्रित औषधियों के अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया गया*

कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पाया गया कि अभियुक्त बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक/फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयाँ एवं जीवन रक्षक औषधियों का निर्माण एवं पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

अभियुक्त की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर *भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री तथा अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करना स्वीकार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह, निवासी जनपद बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश)

🔷 मुख्य बरामदगी :

▶ नकली एलोपैथिक दवाइयाँ

▪️ ALKASOL – 2,400 बोतलें

▪️ CEFIFINE-200 – 11,200 टैबलेट

▪️ VELTAM – 76 बॉक्स (फैक्ट्री) एवं 02 पेटियाँ (गोदाम)

▪️ NIMUFIN – 5,250 टैबलेट (525 स्ट्रिप)

▪️ SUNCLAV – 2,100 स्ट्रिप

▪️ RUBIRED SUSPENSION – 32 पेटियाँ (1,600 बोतलें)

▪️ OSTOCALCIUM B12 SUSPENSION – 239 पेटियाँ (9,560 बोतलें)

▪️ VELTAM PLUS – 36,000 टैबलेट (03 पेटियाँ)

▪️ GABAPIN – 28,500 टैबलेट

▪️ SOMPRAZ – 2,100 टैबलेट

▶ *अवैध अंग्रेजी शराब एवं आबकारी सामग्री*

▪️ MacDowell No.1 – 1,632 क्वार्टर

▪️ III RCS (चंडीगढ़ मार्क) – 1,016 बोतलें

▪️ MacDowell के ढक्कन – 500 नग

▪️ MacDowell के रैपर – 07 बंडल

▪️शराब की कांच के खाली नये क्वार्टर – 1000

▪️ उत्तराखण्ड राज्य आबकारी के होलोग्राम/सील – 03 बंडल

▶ अन्य बरामदगी

▪️ ALKASOL के प्रिंटेड लेबल

▪️ RUBIRED SUSPENSION की प्रिंटेड फॉयल

▪️ GABAPIN-100 की प्रिंटेड फॉयल का 01 रोल

▪️ नकली दवाइयों के निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त एस.एस. टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण।

🔷 पंजीकृत अभियोग :

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 एवं 336 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत भी पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसटीएफ उत्तराखण्ड जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के जीवन से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।

**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड**

*STF team*

1-Ins  विकास चौधरी

2- SI Vipin चंद्र जोशी

3- SI K.G. Mathpal

4- HC महेंद्र गिरी

5- HC ravinder singh

6- HC किशोर kumar

7- Const जितेंद्र कुमार

8- किशन चंद्र शर्मा  ( तकनीकी सहायक)

ड्रग टीम

1- Sn. Ins नीरज kumar

2- Sn.ins मीनाक्षी बिष्ट

3- insp निधि शर्मा

4- insp सुभम kotnala

5- insp अर्चना uppal

स्थानीय पुलिस

1- SI सुरेंद्र सिंह

2- SI देवेंद्र सिंह मेहता

3- const समीर चौहान

आबकारी टीम

Insp महेंद्र सिंह बिष्ट

Insp कृष्ण चंद

The post एसटीएफ उत्तराखण्ड की  कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ appeared first on Samachar Express.

चमन लाल महाविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया
चमन लाल महाविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधारोपण किया  गया

लंढौरा चमन लाल महाविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष में महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस कार्यक्रम में पौध संरक्षण का भी संकल्प लिया गया l चमन लाल महाविद्यालय परिसर के साथ ही छात्राओं की ओर से अपने घरों के आसपास के क्षेत्र में भी पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l अभियान में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी सम्मिलित हुए l महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा एवं सचिव अरुण हरित ने हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए स्वयं भी महाविद्यालय परिसर में एक पौधे का रोपण भी किया l उत्तराखंड में हरेला पर्व विगत वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है l भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने महाविद्यालय को 1000 पेड़ दिए l पौध रोपण का यह कार्यक्रम 13 जुलाई से 20 जुलाई तक संपन्न होगा l यह पौधे लंढौरा नगर क्षेत्र के आसपास इलाकों में रोपण किए जाएंगे l इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा बीपीसीएल की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए l जिसमें प्रथम स्थान जया द्वितीय स्थान अतुल तथा तृतीय स्थान ध्रुव ने प्राप्त किया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने भी पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी का आवाहन किया और कहा कि हमें ऐसे क्षेत्र में पौध रोपण करने चाहिए जहां पर हम उसकी समय-समय पर जाकर देखभाल कर सके ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और हम प्रकृति की सेवा भी कर सकें l कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्वेता, सांस्कृतिक समिति प्रभारी ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार जताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया तथा एक पौधारोपण कर एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रकृति के योगदान में निभाई l आगामी वर्षों में भी हम एक पेड़ मां के नाम कै माध्यम से पर्यावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है l सरकार द्वारा चलाए गए पर्यावरण संरक्षण हेतु कई प्रकार के कार्यक्रम राज्य सरकार आयोजित कर रही है जिससे प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा। मिल सके इसलिए इस कार्य में सभी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा  लेना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी इससे प्रेरणा ले सके और प्रकृति की सेवा में अभूतपूर्व योगदान दे सके l कार्यक्रम के अंत में परिसर में उपस्थित शिक्षकों  एवं अन्य कर्मचारियों का आभार जताया गया

The post चमन लाल महाविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधारोपण किया  गया appeared first on Samachar Express.

मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर ‘सहारा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा
मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर ‘सहारा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सहारा हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन (इमरजेंसी) चिकित्सा सेवा के साथ एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा।

अस्पताल की निदेशक डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रमसा अंसारी ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं से संबंधित जांच, उपचार और परामर्श की सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी संचालित रहेगी। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। सहारा हॉस्पिटल के शुभारंभ से मंगलौर, लंढौरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिलने में बड़ी राहत मिलेगी।

The post मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर ‘सहारा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा appeared first on Samachar Express.

मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर ‘सहारा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा
मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर ‘सहारा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सहारा हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन (इमरजेंसी) चिकित्सा सेवा के साथ एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा।

अस्पताल की निदेशक डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रमसा अंसारी ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं से संबंधित जांच, उपचार और परामर्श की सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी संचालित रहेगी। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। सहारा हॉस्पिटल के शुभारंभ से मंगलौर, लंढौरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिलने में बड़ी राहत मिलेगी।

The post मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर ‘सहारा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा appeared first on Samachar Express.