कप्तान के कड़क नेतृत्व में नाबालिक अपह्रता को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस गंगनहर ने धर दबोचा, अपह्रता को किया सकुशल बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 25.02.2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रार्गत निवासरत मुकदमा वादी की लिखित तहरीर बाबत वादी की नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 83/2026 धारा 137(2) BNS पंजीकृत कर सूचना उच्च अधिकारी गण को प्रेषित की गई
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया, आदेश के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय, क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा थानास्तर पर अपह्रता की बरामदगी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.02.26 को वादी की नाबालिग पुत्री को परिजनों की मदद से पानीपत हरियाणा से बरामद किया गया पूछताछ में नाबालिक किशोरी द्वारा बताया गया कि मैं शुभम उर्फ छोटा पुत्र पप्पू उम्र 19 साल निवासी बस्तम थाना देवबंद उत्तर प्रदेश से प्यार करती हूं उसके द्वारा ही मुझे यहां पानीपत लाया गया है
अपह्रता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/64(2)(m)/87 BNS,3(a)/4(2)/ 5(L)/6 पोक्सो अधि0 की बढोतरी की गयी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
शुभम उर्फ छोटा पुत्र पप्पू उम्र 19 साल निवासी बस्तम थाना देवबंद उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम –
1- उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी
2- उपनिरीक्षक मनसा ध्यानि
3- अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार
4- हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह तोमर
5- महिला कांस्टेबल मीनू
