पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर का समापन
लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई l इस शिविर में 40 से अधिक छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया l जिसमें छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार एवं योग प्राणायाम से अवगत कराया गया l रोवर्स रेंजर्स को बताया कि इससे स्वास्थ्य लाभ तो मिलता ही है साथ में हम स्वावलंबी भी बनते हैं साथ ही शिविर में प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रकार का प्रशिक्षण भी दिया गया l छात्र-छात्राओं को बिना बर्तन के खाना कैसे बना सकते हैं , दूरगामी क्षेत्र में किस प्रकार रस्सी के द्वारा चला जा सकता है , अतिथियों का स्वागत कैसे किया जाता है और भी कई प्रकार की तकनीकियों से अवगत कराया गया l स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव रकम पाल सैनी तथा ट्रेनर अब्दुल रहमान ने छात्र-छात्राओं को लाठी चलाना ,लाठी से स्वयं की किस प्रकार रक्षा कर सकते हैं उसके बचाव के कुछ तौर तरीके भी समझाएं l आगे उन्होंने बताया कि प्रतिकूल दिनों में छात्र-छात्राओं को तंबू कैसे लगाते हैं इसका प्रशिक्षण दिया गया एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ के पत्तों से बनी हुई वस्तुओं के विषय मैं भी प्रशिक्षण दिया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और पांच दिनों में जो कुछ सिखा उससे प्रेरणा लेने के लिए भी आवाहन किया l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकार के शिविर के आयोजन से छात्र-छात्राओं में आत्म बल विकसित होता है तथा वह आत्मनिर्भर बनते हैं l डॉ. सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि स्काउट एंड गाइड छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाता है l उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए छात्र को कठिन प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है l खाना बनाना केवल महिला वर्ग का विषय नहीं है क्योंकि प्राचीन समय में गुरुकुल के आचार्य द्वारा इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता था l प्रवेश कैंप की रेंजर्स प्राची , मधु ,नेहा ,लकी प्रवीण कैंप की रेंजर्स खुशी, इलमा निपुण कैंप की रेंजर्स फलकनाज, की प्रस्तुति सराहनीय रही l कार्यक्रम समन्वयक रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. डॉ. सूर्यकांत शर्मा एवं डॉ. विधि त्यागी ने छात्र-छात्राओं को रोवर्स रेंजर्स के कैंप कि प्रत्येक दिन की होने वाली गतिविधियों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया l इस शिविर में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा l
