स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाल कवि सम्मेलन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं “वन्दे मातरम्”
गीत के 150वें वर्ष के सुअवसर पर 14 अगस्त को नगर निगम एवं संस्कार भारती रुड़की महानगर इकाई के सौजन्य से नगर निगम सभागार रुड़की में एक “बाल कवि सम्मेलन” आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद तथा समाजसेवी रमेश चन्द्र शर्मा ने की, मुख्य अतिथि रुड़की महानगर की महापौर अनीता ललित अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथियों में नगर आयुक्त गोपाल राम वेनीवाल तथा तारावती इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ पंकज शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की अध्यक्षा डॉ भावना शर्मा ने किया।
दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने अपनी देश प्रेम से ओत- प्रोत कविता और गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल कवियों एवं “जेनजी” को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार यह अनूठा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें रुड़की के वरिष्ठ कवि एवं गणमान्य लोग श्रोता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्कार भारती साहित्य विधा के प्रांत प्रमुख डॉ राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में भारत के “जेनजी” की सक्रियता भी बढ़ रही है, जो देश के लिए शुभ संकेत है। उनकी ऊर्जा को सकारात्मकता की तरफ ले जाने के लिए इस प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रम भी आवश्यक हैं, जिनमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो।
इस बाल कवि सम्मेलन में कक्षा 5 से लेकर स्नातक तक के लगभग 30 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बाल कवि सम्मेलन का संचालन भी बच्चों में से ही रेणुका और कुमुद ने किया। बाल कवियों में- अभि, अंशु , काव्य, ओजस वर्मा, ईशानी, सोनिया, दिया भट्नागर, नव्या शर्मा, कायरा, तुषार शर्मा, अलखनंदिनी सिंह, अवनी जैन, काशवी, अनन्या त्यागी, यशस्वी, वरेण्यम् वर्मा, समृद्धि, दिव्यांश वर्मा, पलक, आद्या शर्मा, रेणुका सिंह, नंदिनी, निखिल बिरला, परमीत, अपूर्व शांडिल्य, वंशिका शर्मा, मानसी सैनी और नितिन कुमार सिंह आदि ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति दी।
संयोजक मंडल में डॉ राजकुमार उपाध्याय, किसलय क्रांतिकारी, डाॅ भावना शर्मा, नीलम मधोक, डाॅ मनीष श्रीवास्तव, विनय सैनी, नरेंद्र आहूजा, अफजल मंगलौरी, डॉ अशोक शर्मा आर्य और वीना सिंह तथा सहसंयोजक मंडल में समय सिंह सैनी, विवेक काम्बोज, सुशील रावत, विमलेश शर्मा, साक्षी त्यागी, दीपा कौशिक, साक्षी अग्रवाल, प्रवीण रोड, राम शंकर सिंह, के पी सिंह, सौसिंह सैनी, डॉ नवनीत शर्मा, अमित कुमार, नफीसुल हसन, अनुज त्यागी, आयुष त्यागी, रोमा सैनी, शशि चौधरी, पूजा नंदा, ममता राणा, रीना अग्रवाल, राम स्वरूप, राम गोपाल शर्मा, पंकज नंदा, मनोज कुमार, दिनेश कौशिक आदि उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में अरुण शर्मा, बी एन अग्रवाल, देशबंधु गुप्ता, संजय मित्तल, डॉ रवींद्र सैनी, हर्षप्रकाश काला, नरेंद्र कुमार, राम कुमार सैनी, कंचन मल्होत्रा, अनुज शर्मा, मुकेश शर्मा और अभिमन्यु तथा बाल साहित्यकारों के अभिभावक गण एवं अनेक साहित्य और देश-प्रेमी गणमान्य जन उपस्थित रहकर करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन करते किये।
