मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन के तत्वावधान में मंदिर मुख्य आचार्य सारांश शर्मा व कावंश व निशांत व यश शर्मा व हनुमंत व आचार्य अजय शर्मा द्वारा यजमान मनोज कुमार जैन सपत्नी अलका जैन व समस्त जैन परिवारजनों व एकत्र स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन मंत्रोउचारन साथ करते हुए आठवें नवरात्र माँ महागौरी देवी को पंचामृत से स्नान करा कर सोलह श्रगार कर पूजा अर्चना की गई

मंदिर में माँ दुर्गा देवी को समर्पित नवरात्रि स्पेशल गरबा का भव्य व दिव्य आयोजन किया गया जिस गरबा डांडिया में अशख़्य महिलाओं ने सहभागिता की पूजा दौरान मंदिर आचार्य ने बताया कि परम् पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व आठवें दिन शांति व समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी की पूजा की जाती है देवी महागौरी श्रद्धा-पूजन से खुश हो देवी महागौरी भक्तों के जीवन में पूर्वसंचित पापों का समूल नष्ट करती हैं मंदिर में माता की पूजा अर्चना साथ दुर्गा सप्तशती शत चंडी पाठ मंत्रोउचारन साथ भव्य दिव्य हवनयज्ञ कर यजमान व भक्तों ने भगवान विष्णु ब्रह्म महेश के पूजन करने पश्चात आहुति दे हवन यज्ञ पूर्ण कर राष्ट्रकल्याण व महानगर की सुख समृद्धि की कामना की ततपश्चात समस्त जैन परिवारजन ने कंजकाओ का पूजन किया गया व कंजकाओ को हलवे पूरी के प्रसाद से भोग परोसा गया व उपहार भी दिए गए मंदिर कंजकाओ व भक्तों की जय माता की जय माता की जयकारे से गुजमान रहा पूजन बाद सामुहिक आरती हुई ततपश्चात भक्तजनों ने माता को पुष्पाजंलि कर फलाहार पंचमेवा का प्रसाद चढ़ाया यजमानों ने आचार्यगणो का अभिनंदन कर तिलक पूजन किया व आचार्यगण ने भक्तजनों को फलाहार प्रसाद वितरण किया गया पूजा अर्चना में ईशा जैन,दीपा जैन, यश,क्रीश,वर्णिका, रजनी कौशिक,सुधीर चौधरी, संजय सैनी, नीलम सैनी, संगीता, माया गुप्ता,सांची जैन,नीरज कपिल, अनुज आत्र्ये ,आशीष पंडित एडवोकेट,रामकुमार मित्तल,जिंदा सचदेवा,अशख़्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
