-भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में कैम्प कार्यलय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्येय अटल बिहारी वाजपेयी की 8वी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्माला व
पुष्पाजंलि अर्पित की गई श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक वैध टेकवल्लभ व सुधीर चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, सुनील कुमार गोयल, युवा नेता ललित पाल आदि ने अटल जी के सात्विक व राष्ट्रप्रेम की गाथा पर व्यक्त्व रखा भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने विचार व्यक्त कर कहा अटल जी एक प्रखर वक्ता, व कवि,पत्रकार थे प्रधानमंत्री रहते हुए देश को परमाणु क्षेत्र व खगोलीय क्षेत्र में 1998 में नए परीक्षण कराने में योगदान दिया था उन्होंने देश में 3 बार प्रधानमंत्री पद को संभाला था उन्होंने अनेक कविताओं की रचना देश को दी थी वह बहुयामी व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने कहा था आज भाजपा पर 2 सीटे है एक दिन आएगा अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व पटल पर प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं हमसब को भी अटल जी के देश हित आदर्शों व सिद्धांत पर मार्गदर्शित हो भारत माता की आन व शान कायम रखने के लिए संकल्पित होना चाहिये।हमसब गर्व से कह सकते है कि अटल जी ने विपक्षीयो को भी अपने सद्गुणों कारण प्रिय बनाया था। अटल जी के जयंती समारोह को राष्ट्र पटल पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। सरकार द्वारा उनके अमूल्य राष्ट्र योगदान हेतु 2015 में सरकार ने अटल जी को भारत रत्न से संम्मानित किया गया था इस अवसर पर अधिवक्ता आशीष पंडित, डॉ बी एल अग्रवाल, सचिन गोंड़वाल,नीरज कपिल,राजेश वर्मा,अनुज आत्रेय,मोहन,ज्ञानचंद,मदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
