एक दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन : आईआईटी प्रोफेसर डॉ. श्रवणी बनर्जी

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को एक दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी प्रोफेसर डॉ. श्रवणी बनर्जी, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग आईआईटी रुड़की एवं उनकी टीम को आमंत्रित किया गया l जिसमें डॉ. श्रुति भारद्वाज निदेशक, ई एमआरसी रुड़की एवं उनके सहयोगी अनुराग जैन, पुष्पम कुमार, जयप्रकाश भी उपस्थित रहे l यह कार्यक्रम CEC-SWAYAM MOOC के माध्यम से “उत्तर-औपनिवेशिक साहित्य Postcolonial Literatures” पर आधारित था l इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वयं पोर्टल की संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया l डॉ. श्रवणी ने बताया कि ब्रिटिश शासन लगभग 200 वर्षों से अधिक रहा जिन्होंने अपनी अंग्रेजी भाषा से हम भारतीयों पर राज किया अब उसी भाषा को सभी के लिए सुलभ हो और घर पर ही हम ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं l यह कोर्स लगभग 15 सप्ताह का होता है जिसमें अंत में हमें एक परीक्षा भी देनी होती है तथा प्रमाण पत्र भी दिया जाता है l जो की छात्र -छात्राओं की आगामी शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है l भारत सरकार द्वारा संचालित अन्य ऑनलाइन पोर्टल की भी जानकारी दी गई l महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की और छात्र-छात्राओं के हित के लिए बेहतर बताया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने भी अपने महाविद्यालय की विगत उपलब्धियां का जिक्र किया l कार्यक्रम समन्वयक आईक्यूऐ सी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपा अग्रवाल अंग्रेजी विभाग एवं डॉ. किरण शर्मा वाणिज्य विभाग ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में आई सी टी सेल का भी योगदान रहा l इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे l