कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने वाले पुलिस जवानों का किया गया सम्मान

हरिद्वार, उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान धर्मनगरी हरिद्वार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा करोड़ों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में उत्तराखंड पुलिस, हरिद्वार पुलिस, हरिद्वार यातायात पुलिस, सीपीयू पुलिस सहित समस्त पुलिस बल द्वारा दिन-रात की गई अथक मेहनत, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष सम्मान एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रायः विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा सम्मानित किया जाता है, लेकिन इस अवसर पर उन पुलिस जवानों के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त किया गया जो जमीनी स्तर पर लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए धूप, बारिश, भीड़ और कठिन परिस्थितियों में दिन-रात तैनात रहे।

कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा पुलिस जवानों एवं महिला पुलिसकर्मियों को धन्यवाद पत्रक भेंट कर तथा भगवान श्रीराम का पवित्र पटका पहनाकर हाथ जोड़कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों के समर्पण, धैर्य और सेवा भावना को नमन करते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस सम्मान एवं आभार कार्यक्रम में महंत श्री करण गिरी जी महाराज, श्री कुंवर पाल राणा जी, श्री अरुण कुमार यादव जी एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस बल के जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू समाज के वीर योद्धाओं का कर्तव्य है कि देश, धर्म और समाज की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य करने वाले जवानों के मनोबल को बढ़ाया जाए और उनकी सेवाओं का सम्मान किया जाए।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन हरिद्वार के हिंदू नेता ठाकुर विशाल सिंह राणा जी द्वारा किया गया।

ठाकुर विशाल सिंह राणा जी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का विराट स्वरूप है। इतनी विशाल यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी एवं सुरक्षा जवान का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस जवान अपने परिवारों से दूर रहकर समाज और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निरंतर सेवा करते हैं। इसलिए उनका धन्यवाद केवल शब्दों से नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मीयता के साथ किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने में योगदान देने वाले उत्तराखंड पुलिस, हरिद्वार पुलिस, यातायात पुलिस, सीपीयू पुलिस तथा समस्त महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों और जवानों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

जय श्रीराम
हर हर महादेव
भारत माता की जय