:-मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर पञ्चिम अम्बर तालाब में सावन मास चोथे व अंतिम सोमवार मंदिर प्रबंधक अनुज कुमार जैन ने सपत्नी श्रीमती ईशा जैन व समस्त जैन परिवार ने आचार्य सारांश वत्स व ध्रुव व राजकुमार कौशिक से विधिवत भगवान शिवमहाकाल की पूजा अर्चना कराई ततपश्चात भगवान शिव महाकाल रुद्राभिषेक व अभिषेक व भव्य श्रगार किया गया मंदिर आचार्य ने बताया कि सावन मास अंतिम सोमवार हमसब भक्तजनों के लिए पुण्यफ़ल व सौभाग्य फ़ल प्राप्ति का दिन है हमसब को इस पवित्र अंतिम सोमवार भगवान शिव महाशक्ति की पूजा अर्चना में किसी भी मंदिर में भाग ले पुण्यफ़ल प्राप्त करना चाहिए एवं भगवान शिव से राष्ट्र व अपने अपने परिवार की सुख समृद्धि व सम्पनता व आरोग्य की याचना कर कामना करनी चाहिए शिव रुद्राअभीषेक पश्चात भगवान शिव व मनकमेश्वरी दुर्गा देवी की भव्य आरती की गई व भगवान शिव को पुष्पाजंलि कर भोग अर्पण किया गया व एकत्र भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया मंदिर में प्रातःकाल से ही राजीव गोयल परिवार व विभिन्न परिवारों ने भगवान शिव का रुद्रभिषेक अभिषेक किया इस अवसर पर मंदिर में मनोज कुमार जैन,नवीन कुमार जैन,अलका ,दीपा जैन, क्रीश, सांची,कृष्णा, वर्णिका, यश जैन आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
