डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शो पर चलने के लिए किया आह्वान : माननीय रामकुमार शर्मा प्रबंध समिति अध्यक्ष

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई । महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष माननीय रामकुमार शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उनसे प्रेरणा लेने के लिए आवाहन किया तथा उनके आदर्श और चरित्र पर चलने के लिए प्रेरित भी किया l ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की l इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी शिक्षकों के लिए अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति भी प्रस्तुत की l छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन भी किया l तथा विभिन्न प्रकार के गीत शायरी के माध्यम से मंच की शोभा बढ़ाई l सभी शिक्षकों ने अपनी भी प्रस्तुति दी और छात्र- छात्राओं को प्रेरित भी किया कि वह जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श को जीवन में उतारने का प्रयास करें l इस अवसर पर हमारे शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार के जन्मदिन की भी शुभकामनाएं प्रेषित की l कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्वेता, सांस्कृतिक समिति प्रभारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई l