सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले प्रमाण पत्र सुशील पंगोवाल ने किया सम्मानित
(अश्विनी उपाध्याय )भगवानपुर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पंगोवाल ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा रानी, मास्टर प्यारेलाल सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं बच्चों के अभिभावकों में श्री चौधरी नाथीराम, मांगेराम, राहुल, अब्दुल, श्रीमती सुनीता, सुषमा रानी और कुसुम सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पंगोवाल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में सेवा, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को मिले सम्मान पर खुशी जताई और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बच्चों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
