उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष बने चौधरी राजेंद्र सिंह, बधाई देने उमड़ा किसान और जनप्रतिनिधियों का हुजूम

रुड़की। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद चौधरी राजेंद्र सिंह को बधाई देने के लिए उनके आवास पर दूर-दूर से किसान, जनप्रतिनिधि और समर्थक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई।

बधाई देने पहुंचे किसानों और जनप्रतिनिधियों का चौधरी राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित उनके लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे हैं और आगे भी वह किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले भी किसानों के हित में लगातार कार्य किए हैं और किसान भाइयों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अब उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों की समस्याओं, कृषि से जुड़े विषयों और उनकी आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों की मेहनत से ही समाज को अन्न मिलता है, इसलिए किसानों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान और सुविधाएं मिलना जरूरी है।
वहीं, बधाई देने पहुंचे किसानों और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि चौधरी राजेंद्र सिंह आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसानों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
आवास पर दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान किसानों और जनप्रतिनिधियों ने चौधरी राजेंद्र सिंह को बधाई दी