चमन लाल महाविद्यालय में गढ़ भोज महोत्सव का आयोजन

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में आज ​दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को गृह विज्ञान विभाग द्वारा ‘गढ़भोज प्रतियोगिता’ का भव्य एवं सफल आयोजन महाविद्यालय ​परिसर में पारंपरिक खान-पान एवं पौष्टिकता को बढ़ावा देने वाली ‘गढ़भोज महोत्सव

प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। ​प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय पारंपरिक व्यंजनों गढ़भोज के स्वास्थ्य लाभों, पौष्टिकता और हमारी सांस्कृतिक विरासत के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराना रहा। ​कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गृह विज्ञान विभाग की आयोजक डॉ. नीतू गुप्ता ने गढ़भोज के स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आहार में स्थानीय एवं पारंपरिक अनाज तथा व्यंजनों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया और इस दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के द्वारा उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजन जैसे उड़द की दाल की पकौड़ी, चेन्सा, काफुली, झंगोरे की खीर, पतौड, कोदे,कंडाली का साग,मीठा भात,गुलगुले, रोट एवं अरसे आदि तैयार किए गए।
​कार्यक्रम की सह-आयोजक डॉ. आँचल शर्मा रहीं। आयोजन को सुचारू और सफल बनाने में डॉ. अनामिका, डॉ. शबनम एवं श्रीमती रीना गुप्ता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
​इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों एवं उनकी प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल की भूमिका शिक्षको द्वारा निभाई गई, जिन्होंने व्यंजनों के स्वाद, पौष्टिकता एवं प्रस्तुतिकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। ​कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
​