(अश्विनी उपाध्याय)आर्य समाज नंद विहार रुड़की जिला हरिद्वार एवं शहीद भगतसिंह आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वटवृक्ष पर श्रद्धेय स्वामी श्रद्धानंद जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार के बच्चों अजित सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह फतेह सिंह एवं माता गुजरी के बलिदान दिवस पर आचार्य श्री निरंजन जी के ब्रह्मत्व में
श्रद्धांजलि यज्ञ सम्पन्न हुआ । यज्ञ के यज्ञमान श्री विपिन सैनी सपत्नीक रहे। उपस्थित आर्यजनो द्वारा बलिदानियो के लिए राष्ट्रीय प्रार्थना एवं संगठन सुक्त के विशेष वैदिक मंत्रों पर आहुतिया प्रदान की गई। आर्य समाज के विद्वान श्री संदीप वेदालंकार जी शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि गीत गाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आर्य समाज नंद विहार के संस्थापक व प्रधान आर्य श्री हरपाल सिंह सैनी जी द्वारा किया गया।
आर्य समाज की प्रसिद्ध भजनोपदेशिका कु मनिता आर्या द्वारा स्वामी श्रद्धानंद जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी को याद करते हुए उनको समर्पित गीत प्रस्तुत किए ।
गुरूद्वारा साहिब बीटी गंज रुड़की से सरदार नरेंद्र सिंह चहल जी द्वारा गुरु नानक देव जी गुरु गोविंद सिंह , स्वामी दयानंद सरस्वती के द्वारा देश,धर्म एवं संस्कृति के लिए योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया। तथा एक ओमकार के विषय में सटीक विश्लेषण किया तथा एक ईश्वर एक सत्ता के सिद्धांत को मानने के लिए प्रेरित किया।
बलिदान दिवस अवसर के मुख्य वक्ता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से आये आर्य समाज के विद्वान श्री संदीप वेदांलंकार द्वारा बताया गया कैसे स्वामी श्रद्धानंद द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से टक्कर ली गई। गुरुकुल परम्परा को कैसे फिर से जीवित किया। गुरुकुल कांगड़ी की किस प्रकार स्थापना की किस उद्देश्य से की। धर्म एवं संस्कृति रक्षक गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों अजित सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह फतेह सिंह के किस्से कहानियों को कविताओं के माध्यम से सबके सामने रखा। तथा नौजवानो को ओजस्वी संदेश देने का कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में पुर्व ग्रह मंत्री एवं रुड़की विधायक श्री राम सिंह सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अरविन्द कश्यप, रेलवे बोर्ड सदस्य भाजपा नेता श्रीमती पुजा नंदा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नवीन जैन जी शहीद भगतसिंह आदर्श युवा मंच अध्यक्ष नीरज सैनी, समाज सेवी श्री अभिमन्यु नंद जी,आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री श्री चंद्रप्रकाश जी, जिला हरिद्वार प्रधान श्री श्याम सिंह जी , बीटी गंज आर्य समाज से भीष्म गिरी गोस्वामी, पवन जी , श्री हरफुल सिंह राठी जी श्रीमती ममता जी राजकुमार जी आर्य समाज मतलबपुर से श्री सोमपाल जी,पवन जी, श्री मुकेश धीमान जी आर्य समाज भारापुर से वेदप्रकाश जी, डॉ रामपाल जी, आर्य समाज अलावलपुर से पवन जी विरेन्द्र जी निर्दोष जी, आर्य समाज निरंजनपुर से विजय पाल जी कर्म सिंह जी, आर्य समाज निजामपुर से ऋषिपाल आर्य,रफल सिंह, सुशील आर्य जी। एडवोकेट सुधांशु शर्मा जी, श्री राजीव कपिल जी।
आर्य समाज रामनगर से ऋषिपाल चौहान जी विवेक अरोड़ा जी रमेश प्रसाद शर्मा जी सरोज शर्मा जी आभा शर्मा जी आर्य समाज नंद विहार से जवाहरलाल आर्य जी,सोनु आर्य दीपा सैनी,पुजा सैनी, सुखवीर आर्य अरुण सैनी, एडवोकेट अनुज सैनी इंजीनियर अनुप सैनी रणबीर सिंह आदि सम्मिलित रहे।