रुड़की। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल और स्वामी विवेकानंद विद्या भारती इंटर कॉलेज रुड़की के संयुक्त आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। दर्शकों ने बच्चों के द्वारा बनाए गए आर्टिकल्स और प्रोजेक्ट्स को सराहा। स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष प्रर्दशनी का आयोजन बड़े भव्य ढंग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 10 आयामों के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान, सामाजिक विषय, चित्रकला, संगीत, वन्देमातरम, वरदा और अर्निमा में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एसपी
देहात शेखर चंद सुयाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया। उन्होंने कहा यह अनुभव मेरे लिए कभी न भूलने वाला है। बच्चों की प्रतिभा ने मुझे कायल कर दिया।विशिष्ठ अतिथिगणों में शोभाराम प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष, कृष्ण मोहन मिश्रा शिक्षाविद, मयंक भाटिया, विवेक कंबोज, अशोक आर्य प्रधानाचार्य आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर, विकास कुमार शिक्षाविद सहारनपुर, बृज मोहन सैनी की उपस्थित रहे। अतिथियों के साथ साथ अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी 25 मार्च तक चलेगा।
इस अवसर पर सोनिया, सोनम यादव, सिमरन गेरा, राखी चौहान, तनू धीमान, सोनिया शर्मा, शालू सिंह , सीमा उपाध्याय, प्रियंका सैनी, ऋतु सैनी, शिखा यादव, अंकिता सैनी, बिमलेश शर्मा, निखिल अभिनव, मीनाक्षी सैनी, आलोक कुमार, सुनीता अरोड़ा, गीता सैनी, अनीता शर्मा, दिव्यांशी आदि की उपस्थित रही