आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को बी डी इंटर कालेज,भगवानपुर में वी गार्ड कंपनी इंडस्ट्री लिमिटेड के माध्यम से बच्चों के सामूहिक भोजन के लिए तैयार डायनिंग हाल का उद्घघाटन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एबी अब्राहम ने किया।


*उद्घघाटन समारोह में बोलते हुए अब्राहम सर ने कहा कि जहां कंपनी का मुख्य उद्देश्य देश के विकास में योगदान करने के साथ साथ रोजगार उपलब्ध कराना रहा है। वही दूसरी ओर हमारी वी-गार्ड कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षण संस्थाओं से जुडकर बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग करती रही हैं। इसी क्रम में आज वी-गार्ड कंपनी ने बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर के बच्चों के लिए मेज कुर्सी पर बैठकर एक स्वच्छ वातावरण में खाना खाने के लिए एक डायनिंग हाल तैयार कर अपना फर्ज निभाया है।*
कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए साइंस लैब,प्रार्थना स्थल पर इंटरलॉकिंग कर पक्का निर्माण वी-गार्ड कंपनी की तरफ से पूरा कराया गया है। उन्होंने आगे भी विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों के लिए जरूरी संसाधनों में सहयोग करने के लिये आश्वस्त किया। उन्होंने बच्चों से लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में मौजूद भगवानपुर उद्योग संगठन के महासचिव गौतम कपूर ने कहा कि वी-गार्ड परिवार स्कूलों के साथ जुड़कर सीधे गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहा है । उन्होंने स्कूलों में कराए गए सहयोग कार्य के लिए वी गार्ड कंपनी की टीम को बधाई भी दी।
वी-गार्ड कंपनी के प्लांट हेड धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है एवं भविष्य में वीं गार्ड इंडस्ट्री विद्यालय को इस कार्य में और सहयोग करेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने वी गार्ड कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एबी अब्राहम,सीनियर जनरल मैनेजर विनय पांडे भगवानपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के डायरेक्टर एम एल ब्याला तथा वीं गार्ड इंडस्ट्री लिमिटेड के सभी स्टाफ का विद्यालय विकास में सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वी गार्ड कंपनी की तरफ से बच्चों की सुविधा के प्रार्थना स्थल पर पक्का निर्माण कराया जाना,साइंस लैब तैयार करना साथ ही डायनिंग हाल तैयार कराया गया है। साथ ही एक बाउंड्री वाल कराए जाने के लिए भी आग्रह किया गया। जिस पर वाइस प्रेसिडेंट की तरफ से भरोसा भी दिया गया। इस मौके पर कंपनी से मौजूद सभी लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित भी किया गया।
उद्घघाटन समारोह के मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति एवं भक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना सैनी ने किया। इस मौके पर भगवानपुर औद्योगिक एसोसिएशन के डायरेक्टर एम एल ब्याला,गुरुप्रीत सिंह संधू,संदीप कुमार शर्मा, सुधीर कुमार,शकुन कुमार,डॉ विजय त्यागी, निखिल अग्रवाल, रजत बहुखंडी, नेत्रपाल, ललित संगीता गुप्ता अनुदीप,पारुल, निधि , सारीन, सैयद त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।