(अश्वनी उपाध्याय )यूपी उत्तरीखंड गंग नहर रुड़की की ओर से ढाई करोड़ के प्रस्ताव पर कलियर से लेकर रुड़की तक होगा इंटरलॉकिंग टाइल्स नालियों एवं डोला ऊंचीकरण का कार्य
आपको बता दे की यूपी उत्तरीखंड खंड गंग नहर रुड़की की ओर से ढाई करोड़ के प्रस्ताव पर कार्य हो रहे हैं यूपी उत्तरीखंड गंग नहर रुड़की के सहायक अभियंता बी डी धीमान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरीखंड गंग नहर रुड़की की और से कलियर से लेकर रुड़की तक गंग नहर के दोनों तरफ नहर की सुरक्षा दृष्टिगत देखते हुए डोला ऊंची करण का कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया कि डोलो की ऊंचाई कम पड़ गई थी जिससे आए दिन यहां पर एक्सीडेंट होते रहते हैं और बरसात की धुन में पानी भी यहां पर भरा रहता था लेकिन अब डोला ऊंची करण के कार्य होने से कावड़ पटरी मार्ग पर जल भराव से भी समस्या से निजात मिलेगी उन्होंने यह भी बताया कि 20 से 25 दिनों में नहर के दोनों तरफ डोला ऊंची करण के कार्य का यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने जनता से अपील करते हुए बताया कि यह विकास कार्य है और जनता इसमें हमारा सहयोग दे उन्होंने बताया कि डोला ऊंचीकरन के कार्य में क्वालिटी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है

You missed