-गतवर्षो की भांति तहसील शिव मंदिर में आगमनित शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ हेतु मंदिर समिति पदाधिकारी व अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने भगवान शिव को
केले व चाय का भोग अर्पण कर कावड़ियों को केले व चाय का प्रसाद वितरण किया व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि तहसील शिव मंदिर प्राचीन मंदिर है हमसब महानगर वासियों को तहसील शिव मंदिर में पहुँच कर निरंतर भोले भक्त कावड़ियों की सेवा कर पुण्यफ़ल का भागी बनना चाहिए ब्यूरो अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि कांवड़ यात्रा
हाईवे पर चलने साथ ही तहसील शिव मंदिर में भगवान शिव की कृपा से शिवभक्त कावड़ियों का आगमन बड़ी संख्या में हो रहा है और हमसब मंदिर समिति पदाधिकारी उनसब कावड़ियों की सेवा कर सीधे सीधे उनके आशीर्वाद से भगवान शिव महादेव का आशिर्वाद प्राप्त कर रहे है मंदिर समिति कोषाध्यक्ष अनिल कुमार व सचिव मंगेश त्यागी ने विचार व्यक्त कर कहा कि शिव भक्त कावड़ियों की सेवा मानव जीवन का परम सौभाग्य है हमसब मंदिर समिति की ओर से समस्त आगंतुक शिवभक्त कावड़ियों का स्वागत करते हैं भगवान शिव की कृपा हमसब पर बरसती रहे इस अवसर पर पंकज जैन, सचिन गोंड़वाल, राजेश वर्मा,सुमित बिरला,बिजेंद्र कश्यप आदि मंदिर समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।
