सीओईआर विश्वविद्यालय में एनएसएस दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रुड़की। सीओईआर विश्वविद्यालय, रुड़की की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में एनएसएस दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंकुश मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रो. मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सेवा से जुड़कर छात्र न केवल अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास कर सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसएस जैसे मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करना, तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना संभव होता है।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमर नाथ, सह-कार्यक्रम अधिकारी सुश्री बलजीत कौर, श्री अभिषेक गुप्ता, डॉ. पवन कुमार, श्री नितिन धीमान तथा एनएसएस छात्र समन्वयकों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन अग्रवाल, सभी डीन, फैकल्टी सदस्य एवं एनएसएस के सभी वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।
