एक संवाद स्वयंसेवकों के साथ। नगर की भगीरथ शाखा। विजयदशमी पर RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर इस समय अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। संघ के 100 वर्ष एक विचार की यात्रा है। डॉ हेडगेवार जी की दूरदृष्टि का लक्षित प्रभाव और परिणाम आज समाज के हर क्षेत्र में दिखाई देता है।

राजनीति,शिक्षा,कला,सेवा,उद्योग,परिवार,फिल्म,खेल , कृषि आदि तमाम क्षेत्र में संघरूप वटवृक्ष की शाखाएं विद्यमान हैं।संघ से जुड़ाव व्यक्ति को परिष्कृत कर चरित्रगत दृढ़ता देता है। राष्ट्रप्रथम के भाव को विस्तार देता है और व्यक्ति से समष्टि को चरितार्थ करता है। संघ के

शताब्दी वर्ष में हर घर संघ और हर मन संघ ,यह लक्ष्य है। मंच पर नगर संघचालक मा.जलसिंह जी और अध्यक्ष के रूप में मा. हरिमोहन जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
#RSS100Years
#dussehra
#Ram