महिला ने देवर व यूपी निवासी दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने उससे जबरन पैसे वसूलने व धमकी देने की दी तहरीर

रुड़की। शेखपुरी निवासी महिला ने अपने देवर व उत्तर प्रदेश के मीरगपुर निवासी दो लोगों पर जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। रुड़की के शेखपुरी कालोनी निवासी रेशमा पत्नी स्वर्गीय अरविंद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उसके सगे देवर अखिलेश पुत्र स्वर्गीय सेवाराम और विकांत व विशाल पुत्र अनिल ने उत्तर प्रदेश के मीरगपुर गांव के दो लोगों की साथ मिलकर उससे पैसे की जबरन वसूली करने का दबाव बना रहे है। रेशमा ने अपनी व उसकी बच्चियों के हिस्से की दुकान की रजिस्ट्री संतोष पत्नी मुनेश सहगल के नाम कर दी है। क्रेता संतोष से उसने दुकान की रजिस्ट्री की पूरी रकम भी वसूल कर ली है। रजिस्ट्री का पता देवर व अन्य परिजन को लगा तो उन्होंने बाहरी लोगों की साथ मिलकर नाजायज पैसे वसूलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पीड़ित महिला ने बताया है कि उसकी संपति पर उत्तर प्रदेश के कुछ दबंग लोगों को बुला कर उसको प्रताड़ित करवाया जा रहा है। उसने उत्तर प्रदेश के संसार व काका से पीड़ित महिला ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही उसने कहा है कि उसकी साथ कोई अनहोनी हुई तो उसके जिम्मेदार उसका देवर अखिलेश, विक्रांत, विशाल, संसार व काका होंगे। पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

You missed