औषधि खीर शिविर संपन्न
महाकाल रामेश्वर धाम वी भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा औषधि खीर का निशुल्क शिविर आज नगर निगम हाल में

आयोजित किया गया जिसमें सेकडों रोगियों ने लाभ उठाया अनेकों रोगियों ने जो इस औषधि खीर को पहले सेवन कर लाभ ले चुके हैं उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि यह खीर बहुत लाभकारी है और उनको बहुत लाभ हुआ है उनकी हालत में इतना सुधार हुआ है की सांस के लिए जो पंप इनहेलर लेना पड़ता था अब वह लेने की आवश्यकता नहीं है।
वैद्य टेक वल्लभ ने बताया कि आयुर्वेद वैदिक शास्त्र है इसका कोई भी नियम और सिद्धांत कभी गलत नहीं होता, यह औषधि कफ और सर्दी से होने वाले पुराने रोगों में बहुत लाभकारी है किसी भी चिकित्सा के साथ ली जा सकती है और कितनी भी तीव्र और जीर्ण अवस्था में ली जा सकती है स्वस्थ व्यक्ति भी ले सकते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करते स्वस्थ रखती है
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सिंह पाल कृष्ण दत्त धीमान होटल एसोसिएशन के सचिव अश्वनी भारद्वाज व्यवसायी नरेश कुमार विनोद त्यागी डॉक्टर शशि मोहन गुप्ता अनिल आनंद आदि ने विचार रखें।
शिविर में नवीन आहूजा हर्ष अरोरा डॉक्टर सतपाल सैनी आदि ने सहयोग किया।