संस्कार भारती के द्वारा संग गंगा के तीन भागीरथ नाटक का होगा मंचन

रुड़की के एक निजी होटल में आज संस्कार भारती के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्कार भारती के पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है शताब्दी वर्ष में अनेक कार्यक्रमो के माध्यमो से संघ का विचार घर-घर पहुंच रहा है राष्ट्र प्रथम के भाव को लेकर डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में संघ की स्थापना की संग गंगा के तीन भगीरथ नाटक अपने आप में अद्भुत है देश भर में इस नाटक को 100 स्थानो पर करने का संकल्प लिया गया है नागपुर के 30 कलाकारों द्वारा इसका मंचन अभी तक महाराष्ट्र मध्य भारत में हो चुका है अभी उत्तर प्रदेश में चल रहा है और उत्तराखंड की रुड़की में इसका मंचन 26 दिसंबर को मेक ऑडिटोरियम आईआईटी रुड़की में शाम 4:00 बजे होगा डॉ राजकुमार राज उपाध्याय ने बताया कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य का देश का सबसे बड़ा मंच है यह प्रस्तुति नाटय विद्या के माध्यम से की जा रही है नाटक किसी भी कथानक को जीवंत रूप देता है इस अवसर पर देश के साहित्य विधा संयोजक डॉ राजकुमार राज उपाध्याय, प्रांत कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पूर्व नाट्य संयोजक नरेंद्र आहूजा विभाग संयोजक पुनीत चौधरी, संरक्षक अशोक शर्मा आर्य, नगर अध्यक्ष भावना शर्मा, सचिव विनय सैनी, उपाध्यक्ष सुशील रावत, विवेक कंबोज, मधुराका सक्सेना, सुगंध जैन, नीलम मधोक, बिना सिंह, राम सिंह, अरुण शर्मा, प्रवीण रोड, समय सिंह सैनी, आदि उपस्थित रहे