अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दून अस्पताल के प्रतिनिधिमंडल ने महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बनीं

डॉ. दीपा रावत को किया सम्मानित- दिया सशक्तिकरण का संदेश

 

रुड़की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दून अस्पताल की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत के आवास/कार्यालय पहुंचकर उनकी पत्नी एवं प्रसिद्ध लेखिका डॉ. दीपा रावत को सम्मानित किया। इस दौरान उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।

डॉ. दीपा रावत लंबे समय से समाज में महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणास्रोत के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने इस विषय पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक भी लिखी है, जो महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करती है।

दून अस्पताल के प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और अधिकारों को सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का भी दिन है। आज महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।