आज ईद के अवसर पर ईद उल फितर की नमाज के उपरांत ईदगाह पर कांग्रेस के पदाधिकारी ने ईदगाह पर रोजेदारों व नमाजियों का स्वागत किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट महिपाल सिंह के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी ने स्वागत में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मेलाराम प्रजापति, आशीष सैनी, सुधीर शांडिल्य, पंकज सैनी, डा रणवीर नागर प्रवीण चौधरी, बेनी प्रसाद सैनी, सुशील कश्यप, राजवीर रोड, शकील अहमद, शमशेर, ईशा त्यागी, गुफरान, नदीम, नाथीराम शर्मा, कामिल रोहिताश सैनी, शाहिद, अनिकेत, वंशु, जतिन, गौरव, शंकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे
