चमन लाल महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने हरी झंडी दिखाकर किया यह प्रतियोगिता बालक वर्ग और बालिका वर्ग दोनों के लिए आयोजित की गई प्रथम चरण में बालक वर्ग में कैरम बोर्ड में क्रिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान सचिन ने प्राप्त किया तथा सना ने शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया l ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l बालक वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता में अनस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अयान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर की रेस में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l म्यूजिकल चेयर में मोनिका ने प्रथम स्थान रश्मि ने द्वितीय स्थान तथा मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में संजीव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l इसके अलावा भी छात्र-छात्राओं ने अनेकों प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है संपूर्ण मस्तिष्क को बल मिलता है तथा समस्त मांसपेशियों का संतुलन भी बना रहता है इसलिए जीवन में प्रत्येक छात्र और छात्राओं को खेल में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए l क्रीडा प्रतियोगिता के अंतिम चरण में महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा वंदे मातरम के सामूहिक गायन का भी सभी छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गायन कराया l वर्तमान दौर में छात्र मोबाइल लैपटॉप इत्यादि से ही अपना मनोरंजन करता है जो की अत्यंत घातक है l अतः आउटडोर गेम में प्रतिभाग करना चाहिए l क्रीडा समन्वयक विपुल सिंह ने समस्त छात्राओं का खेल के प्रति उत्साह वर्धन किया और आगामी दिनों में विश्वविद्यालय के लिए प्रतिभाग करने हेतु छात्र-छात्राओं के लिए टीम के चयन का भी निर्देश दिया l यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया गया l इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l समस्त छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के दौरान पेय पदार्थ फल आदि का वितरण भी किया गया ताकि छात्र-छात्राओं में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न ना हो l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा l
