तलाकशुदा महिला ने पूर्व पति पर धमकी देने और जान से मारने का आरोप लगा पुलिस से की शिकायत

रुड़की।मोहिनी पुत्री बलदेव ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर को शिकायत दी कि उनका पूर्व पति सोनू कुमार व उसकी पत्नी पिंकी,उनकी बेटी गौरी और गौरी का साथी लक्की पुत्र सुभाष ने मिलकर 20 मार्च 2026 को उन्हें जान से मारने की धमकी दी,पीटा और पैसों की मांग की।इस दौरान उनका मोबाइल भी छीना गया।शिकायत में मोहिनी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2006 में सोनू कुमार से हुई थी।विवाह के बाद सोनू कुमार लगातार मारपीट, गाली-गलौच और आर्थिक उत्पीड़न करता रहा।मोहिनी की एक बेटी गौरी है,जो अब बीस वर्ष की हो गई है।वर्ष 2008 में उत्पीड़न के चलते मोहिनी अपनी बेटी के साथ अपने पिता के घर ज्वालापुर में रहने लगी।मोहिनी ने आगे बताया कि तलाक के बाद भी उनका पूर्व पति अन्य महिला के साथ रहने के बावजूद उन्हें लगातार धमकाता और मारपीट करता रहा।बीस मार्च को मोहिनी अपनी सहेली दीप्ति के साथ ज्वालापुर में मौजूद थीं,इसी दौरान सोनू कुमार,पिंकी,गौरी और लक्की पुत्र सुभाष ने मिलकर मोहिनी पर हमला किया,गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद मोहिनी ने देहरादून मैडिकल काॅलेज में अपना मेडिकल कराया।उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है या धमकी की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।