नगर पंचायत ढंडेरा में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस का आयोजन

(अश्वनी उपाध्याय )नगर पंचायत ढंडेरा मे महाराजा सूरजमल जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजन में पहुंचे जाट समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के

कार्यक्रम में पहुंची महिला विंग की अध्यक्ष चौधरी रेनू राधा ने कहा कि हमारे जाट समाज के लोग सभी कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़े और जाट समाज का नाम रोशन करें उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस 13 अप्रैल को हम लोग मानते हैं कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम संयोजक कुलदीप अहलावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस का कार्यक्रम हमारे द्वारा 13 अप्रैल को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें हमारे समाज के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जो हमारे महापुरूषों ने देश में बलिदान दिए हैं और देश के लिए जो अच्छे कार्य किए हैं हम अपने समाज के लोगों को उन्हें बताने का कार्य करते हैं ताकि उनके पद चिन्हों पर चलकर हमारा समाज भी आगे बढ़ सके और देश की तरक्की में अपना योगदान दे और हमारे सभी जाट समाज के लोग अपने इतिहास को याद करने का कार्य करें कार्यक्रम में पहुंचे राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह समाज का बहुत अच्छा कार्यक्रम है उन्होंने अपने समाज से अपील करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-

चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने समाज को आगे बढ़ने का कार्य करते रहना चाहिए उन्होंने बताया कि हमारे पुरखों ने अपने समाज के लिए बहुत बलिदान दिए हैं उन्होंने अपने समाज के लोगों से कहा कि जाट समाज को एकजुट होकर मिलना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस कार्यक्रम में पहुंचे महिला विंग की अध्यक्ष चौधरी रेनू राधा, अध्यक्ष प्रवीण प्रधान, उपाध्यक्ष चौधरी राज सिंह राठी, महासचिव कुलदीप अहलावत, कोषाध्यक्ष मयंक सिंह राणा, संगठन सचिव सूबेदार महिपाल सिंह, चौधरी वीर सेन, चौधरीराजेंद्र सिंह, चौधरी आर्यवीर सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह, चौधरी बच्चन सिंह, चौधरी नवाब मलिक, चौधरी वेदपाल सिंह, चौधरी महावीर, चौधरी जसवीर सिंह मास्टर, योगेंद्र सिंह, सोनवीर सिंह, चौधरी रिशिपाल बालियां, चौधरी नरेश बालियान, चौधरी प्रदीप सिंह, निर्भय अहलावत, सुकन्या रानी, निशु जूही, मोना, जीनी रानी, अंजू रानी, अंशु चौधरी, नीलम वर्मा, नीरज वर्मा, आदि उपस्थित रहे