देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, चैरब जैन बने प्रदेश उपाध्यक्ष
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार, समाजहित के कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में समाजसेवी एवं युवा वैश्य नेता चैरब जैन को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि चैरब र्जैन लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चैरब जैन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने वैश्य समाज के उत्थान, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान चलाने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने चैरब जैन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।