मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर ‘सहारा हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

मंगलौर-लंढौरा मार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सहारा हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन (इमरजेंसी) चिकित्सा सेवा के साथ एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा।
अस्पताल की निदेशक डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रमसा अंसारी ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं से संबंधित जांच, उपचार और परामर्श की सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी संचालित रहेगी। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। सहारा हॉस्पिटल के शुभारंभ से मंगलौर, लंढौरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिलने में बड़ी राहत मिलेगी।