चमन लाल महाविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया

लंढौरा चमन लाल महाविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष में महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस कार्यक्रम में पौध संरक्षण का भी संकल्प लिया गया l चमन लाल महाविद्यालय परिसर के साथ ही छात्राओं की ओर से अपने घरों के आसपास के क्षेत्र में भी पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l अभियान में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी सम्मिलित हुए l महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा एवं सचिव अरुण हरित ने हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए स्वयं भी महाविद्यालय परिसर में एक पौधे का रोपण भी किया l उत्तराखंड में हरेला पर्व विगत वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है l भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने महाविद्यालय को 1000 पेड़ दिए l पौध रोपण का यह कार्यक्रम 13 जुलाई से 20 जुलाई तक संपन्न होगा l यह पौधे लंढौरा नगर क्षेत्र के आसपास इलाकों में रोपण किए जाएंगे l इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा बीपीसीएल की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए l जिसमें प्रथम स्थान जया द्वितीय स्थान अतुल तथा तृतीय स्थान ध्रुव ने प्राप्त किया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने भी पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी का आवाहन किया और कहा कि हमें ऐसे क्षेत्र में पौध रोपण करने चाहिए जहां पर हम उसकी समय-समय पर जाकर देखभाल कर सके ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और हम प्रकृति की सेवा भी कर सकें l कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्वेता, सांस्कृतिक समिति प्रभारी ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार जताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया तथा एक पौधारोपण कर एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रकृति के योगदान में निभाई l आगामी वर्षों में भी हम एक पेड़ मां के नाम कै माध्यम से पर्यावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है l सरकार द्वारा चलाए गए पर्यावरण संरक्षण हेतु कई प्रकार के कार्यक्रम राज्य सरकार आयोजित कर रही है जिससे प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा। मिल सके इसलिए इस कार्य में सभी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी इससे प्रेरणा ले सके और प्रकृति की सेवा में अभूतपूर्व योगदान दे सके l कार्यक्रम के अंत में परिसर में उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का आभार जताया गया