(राष्ट्रीय बजरंग दल, प्रांत उत्तराखंड, केंद्र हरिद्वार की ओर से जारी)
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री ईश्वरी प्रसाद जी का 9 एवं 10 मई 2026 को उत्तराखंड के गढ़वाल संभाग में प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दिनांक 9 मई को प्रातः 11:00 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला
अध्यक्ष श्री योगेश सिंग्वाल जी, संदीप जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत माल्यार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात हरिद्वार में जलपान उपरांत वे रुड़की के लिए प्रस्थान किए।
रुड़की में प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी के साथ दोपहर 11:30 बजे आयोजित बैठक में श्री ईश्वरी प्रसाद जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से 9 जून को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के उत्तराखंड प्रवास (हरिद्वार, रुड़की एवं देहरादून) को सफल बनाने हेतु कार्ययोजना बनाई गई।
सायंकाल हरिद्वार के सीतापुर, ज्वालापुर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा समस्त जिम्मेदारी प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
इसी दिन सायं 7:30 बजे श्री कुंवर पाल राणा जी के निवास स्थान पर महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री ईश्वरी प्रसाद जी, ठाकुर विशाल सिंह राणा जी, योगेश सिंग्वाल जी, नरेंद्र जी, दिनेश यादव जी, दीपक शर्मा जी, निखिल राणा जी , सचिन राजपूत जी, आलोक जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिनांक 10 मई 2026 को श्री ईश्वरी प्रसाद जी, ठाकुर विशाल सिंह राणा जी, दिनेश यादव जी एवं अन्य पदाधिकारी देहरादून पहुंचे, जहां जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की सफलता हेतु रणनीति बनाई गई एवं सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
—
बैठकों में कार्यकर्ताओं को दिए गए मुख्य संदेश:
* “कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं, आपका समर्पण ही कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेगा।”
* “हर जिम्मेदारी को समयबद्ध और अनुशासित तरीके से पूरा करना हमारा पहला कर्तव्य है।”
* “आगामी प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभानी होगी।”
* “संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।”
* “एकजुटता, समर्पण और सक्रियता से ही हम बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।”
जारीकर्ता:
राष्ट्रीय बजरंग दल
प्रांत उत्तराखंड, केंद्र हरिद्वार
