राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया संवाद पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री द्वारा खेलो इंडिया संवाद पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में महाविद्यालय के 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय युवाओं के लिए खेल के प्रति अपने विचार संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किए जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति रुचि रखने के लिए जोर दिया और कहा कि खेल से आत्मविश्वास की वृद्धि होती है मनोबल मजबूत होता है और आप नशे के लत से भी दूर होते हैं l प्रतिदिन खेल से सकारात्मक विचारों का प्रादुर्भाव भी होता है l प्रतिदिन के खेल से हम अनुशासित भी बनते हैं और हमारा शरीर भी फिट रहता है l स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी खेल आवश्यक है l मन को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रतिदिन किसी एक खेल को अपने दैनिक दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए l उन्होंने माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए भी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन को छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर बताया l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल की भावना से हमारे अंदर सकारात्मक का भाव उदय होता है l आज का युवा नशे की चपेट में आ रहा है इससे दूर होने के लिए खेल में रुचि रखना अत्यंत आवश्यक है l कार्यक्रम समन्वयक मोहम्मद डॉ .इरफान राष्ट्रीय सेवा योजन कार्यक्रम अधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति का जायजा लेते हुए सभी छात्र -छात्राओं को आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए भी आवाहन किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे l
