(अश्वनी उपाध्याय )झबरेड़ा में प्रज्ञा अस्पताल दे रहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
झबरेड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झबरेड़ा स्थित प्रज्ञा अस्पताल के प्रबंधक डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कस्बावासियों, क्षेत्रवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए हमें राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि झबरेड़ा में प्रज्ञा अस्पताल पिछले कई वर्षों से मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। अस्पताल में झबरेड़ा के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रशिक्षित स्टाफ के माध्यम से मरीजों की देखभाल की जा रही है। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है, वहीं मरीजों को अस्पताल तक लाने-ले जाने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाती है। यहां आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है तथा मरीजों के लिए पर्ची शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रज्ञा अस्पताल में मरीजों के लिए और भी हाईटेक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि झबरेड़ा कस्बे और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रज्ञा अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुविधाजनक और समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए देश की तरक्की में सभी से योगदान देने की अपील की।
