शिक्षित युवा ही भारत को विश्व के शिखर पर पहुंचा सकते हैं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में युवा पीढ़ी का आवाहन : कैबिनेट मंत्री माननीय मदन कौशिक

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय के स्थापना दिवस एवं दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के आयुष और पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षित समाज ही भारत को दुनिया के शिखर पर खड़ा कर सकता है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे जीवन में स्पष्ट लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े और उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने में भूमिका निभाएं।

चमन लाल महाविद्यालय के तीन दिवसीय समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अभी तक भारत का युवा दुनिया भर में नौकरी की तलाश में जाता था, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारतीय युवा केवल भारत के भीतर ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर भी लोगों को नौकरी देने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से कहा कि वह पहले अपने समाज, फिर अपने राज्य और समग्र रूप में देश को दुनिया का श्रेष्ठतम राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी छात्रवृत्ति योजनाओं तथा कमजोर वर्ग को आगे लाने के संबंध में अन्य अनेक योजनाओं के माध्यम से सतत रूप से प्रयास कर रही है। मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन में स्थायी सफलता और पहचान हासिल की जा सकती है। उन्होंने विगत 13 वर्ष में चमन लाल महाविद्यालय द्वारा लंढौरा ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस क्षेत्र में यह संस्था स्थापित न हुई होती, तो इसका शैक्षिक पिछड़ापन दूर करने में और ज्यादा समय लगता। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, सचिव अरुण हरित एवं कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह वह शाल भेंट कर उनका स्वागत किया l कार्यक्रम के अंतिम चरण में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की हिदायत दी l इसी क्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने महाविद्यालय के 13 वर्षो की विगत उपलब्धियां का जिक्र किया l तथा छात्र-छात्राओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियां के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया l जिसमें तमन्ना कन्हैया, कामेश्वर, निगार, आकाश, अफान की विशेष उपलब्धि रही l कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्वेता प्रभारी ,सांस्कृतिक समिति एवं उनके सहयोगी डॉ .धर्मेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया l इस समारोह में राजन गोयल पार्षद नगर निगम रुड़की,धीर सिंह मनोज नायक भी उपस्थित रहे l कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा l
