महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा एवं सचिव अरुण हरित एवं समस्त शिक्षकों ने बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए l अजीम प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया l जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के गेम्स के द्वारा एकता की शक्ति का उदाहरण दिया गया एवं अपने चरित्र का किस तरीके से अहिंसा के रास्ते पर चलकर कम करें सभी विषयों से अवगत कराया गया l सांस्कृतिक समिति द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एनसीसी यूनिट द्वारा छात्रों के माध्यम से परिसर एवं बाहरी क्षेत्र से कूड़ा को एकत्रित किया गया स्वच्छता ही सेवा है बापू के इस अविस्मरणीय योगदान को भूलाया नहीं जा सकता l लंढौरा नगर के कस्बे क्षेत्र में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया ताकि युवा पीढ़ी स्वच्छता के लिए आगे आ सके एक नया संदेश देने का प्रयास भी किया l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बापू को याद करते हुए उनकी राष्ट्रभक्ति की सेवा से प्रेरणा लेने के लिए सभी को आह्वान किया l उन्होंने बताया कि आज बापू के विचारों की अत्यंत आवश्यकता है वर्तमान दौर में अहिंसा के रास्ते पर चलकर हम राष्ट्र को विश्व गुरु बना सकते हैं l कार्यक्रम समन्वयक सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. श्वेता ने स्वच्छता सेवा अभियान के लिए सभी शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित भी किया इसी क्रम में महाविद्यालय में बापू की याद में वाद संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें छात्र-छात्राओं को बापू की स्मृति में उपहार स्वरूप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र भेंट किया तथा लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे को भी याद करते हुए उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को भी याद किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सफाई अभियान में प्रतिभाग करके अपना सहयोग प्रदान किया l