सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार
लंढौरा कस्बे में पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साजिद कॉलोनी में एक युवक सट्टा खाई-बाड़ी का काम कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी युवक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुस्तफा, निवासी पेडेड़ी, थाना धनोरा, जनपद अमरोहा, उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टा पर्ची और 1250 रुपये की नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सट्टेबाजी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में जीआरपी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी, अनिरुद्ध त्यागी, हसन, संदीप कुमार और किरण शामिल रहे।
