इमली खेड़ा माजरी चौक पर शिव भक्त कावडियो के लिए अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा लगाया गया शिव भक्त कावडियो के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन

(अश्वनी उपाध्याय) नगर पंचायत इमली खेड़ा के प्रथम अध्यक्ष मनोज सैनी ने बताया कि माजरी चौक पर अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के द्वारा पिछले 8 वर्षों से शिव भक्त कांवड़ियों के लिए इस भंडारे का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि दो राज्यों में हमारा संगठन है और यहां इमली खेड़ा में पिछले 8 वर्षों से अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के द्वारा हम कावडियो के लिए इस भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं उन्होंने बताया कि हमारे भंडारे में कावडियो के लिए अच्छी ठहरने की व्यवस्था है नहाने के लिए अच्छी व्यवस्था है भोजन की अच्छी व्यवस्था है और मेडिकल की भी व्यवस्था हमारे द्वारा भोले के भक्तों के लिए की जा रही है इमली खेड़ा के प्रथम अध्यक्ष मनोज सैनी ने बताया कि 21 तारीख तक हमारे भंडारे का आयोजन चलता रहेगा वहीं उन्होंने भोले के भक्तों से एक अपील भी की है उन्होंने बताया कि किसी भी तरीके का इस कावड़ यात्रा में नशे का प्रयोग ना करें और सिंगल युज प्लास्टिक का युज ना करें और जहां भी आप बैठे वहां पर साफ सफाई का ध्यान रखें वहीं पर भंडारे के आयोजन में पहुंचे हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सैनी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के द्वारा इस भंडारे के आयोजन करते आ रहे हैं उन्होंने बताया कि भोले के भक्तों के लिए हमारे भंडारे में खाने की अच्छी व्यवस्था रहती है और नहाने की अच्छी व्यवस्था रहती है और मेडिकल की भी अच्छी व्यवस्था रहती है इस मौके पर अर्जुन सैनी, अनिल पाल, बसंत सैनी, शिव कुमार सैनी सभासद प्रतिनिधि, संजीव कर्णवाल, नितिन सैनी, मुकुल सैनी, शानु गोयल, सत्य प्रकाश सैनी, सोमपाल प्रजापति, मा० महावीर सैनी, यूपी के सह प्रभारी मुनीश सैनी, आदि लोग उपस्थित रहे