चमन लाल महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग एवं भारतीय दर्शन शास्त्र पर आधारित एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग एवं भारतीय दर्शनशास्त्र पर एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया l यह कार्यक्रम भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा संपोषित था l कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा सचिव अरुण हरित ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया l तत्पश्चात योग विभाग से छात्रा संजना एवं छात्र शशांक ने अपनी योग के माध्यम से भव्य प्रस्तुति पेश की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री सुनील कुमार सैनी ने योग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिव को आदियोगी बताया तथा पतंजलि योग सूत्र की चर्चा की तथा योग के महत्व को बताते हुए भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान का भी जिक्र किया l आत्मा परमात्मा का जिक्र करते हुए योग के माध्यम से स्वयं की आत्मा को परमात्मा बनाया जा सकता है l इसी क्रम में अति विशिष्ट राज्य मंत्री अजित सिंह ने कहा योग जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा योग सूत्र यम नियम आसन प्रत्याहार ध्यान धारणा समाधि आदि का भी संक्षिप्त जिक्र किया l मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भारती शर्मा एसडी पी जी डिग्री कॉलेज रुड़की ने योग की महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग प्राचीन भारत की पुरातन विरासत है जो कि हमें विरासत में मिली है इससे हम अपने मन और चित्त को संतुलित कर सकते हैं l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने महाविद्यालय की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए विगत वर्षों में छात्र-छात्राओं द्वारा यूजीसी नेट परीक्षाओं मैं प्राप्त सफलताओं की सराहना की तथा संत कबीर के भक्ति मार्ग और ज्ञान मार्ग के विषय पर भी प्रकाश डाला तथा कर्म को परिभाषित करते हुए योग सूत्र का भी जिक्र किया l महाविद्यालय कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कैसे स्वीकृति मिली इस पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा अग्रवाल एवं डॉ. नवीन त्यागी वह डॉ. अपर्णा शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का शाल भेंट कर स्वागत किया गया तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए l
