रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने मनाई बहुरंगी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा रविवार, 10 अगस्त 2025 को ओलिव रेस्टोरेंट में एक भव्य फेस्टिव मीट का आयोजन किया गया, जिसमें रक्षाबंधन, तीज, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाए गए।

कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को पर्वों की शुभकामनाएं दीं। मनमोहक सजावट, संगीत, गीत, हंसी-मजाक और सौहार्दपूर्ण माहौल ने संध्या को यादगार बना दिया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आदर्श कपानिया एवं फर्स्ट लेडी मोनिका कपानिया ने मिलकर सभी क्लब सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। मंच संचालन डा.साक्षी भिमसरिया एवं गरिमा चड्ढा ने बेहतरीन तरीके से किया,जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस अवसर पर रो. विजय कुमार एवं रो.डॉ. रजत अग्रवाल का विभिन्न प्रोजेक्ट्स में विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आदर्श कपानिया ने कहा, “ऐसे अवसर न केवल त्योहारों की खुशी को दोगुना करते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और रोटरी की एकजुटता को भी मजबूत बनाते हैं।”

क्लब सचिव रोटेरियन डॉ.देवेश भीम्सारिया ने सभी सदस्यों व उनके परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल आगे भी ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सद्भाव और खुशी फैलाता रहेगा।
कार्यक्रम में क्लब कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा,संरक्षक विजय कुमार एव पी के गुप्ता,डॉ.अचल मित्तल,डॉ.रजत अग्रवाल,
डॉ.एल पी सिंह,मयंक गुप्ता,दिनेश खत्री,दिनेश पवार,अनिल चड्ढा,सतीश गर्ग,दीपक अग्रवाल,शुभम जिंदल,नवीन खैतान,नवीन कपानिया,अंजु कुमार,वंदना मित्तल,डॉ.शुचि सिंह,पायल अग्रवाल,अमिता गुप्ता,प्रतिभा गुप्ता,विजया खत्री,कमलेश पवार,कंचन अग्रवाल,उर्मिला भीमसरिया,
स्वाति खैतान,भावना कपानिया,सुनीता शर्मा,नीलम गर्ग,हेमलता शर्मा,केतन कपानिया,रितिका खत्री,ईशा कपानिया,देव कपानिया,मंशा कपानिया,रजत गुप्ता,आह्ना अग्रवाल,आरिश गुप्ता
,मिहिका,एरिका,तृषिता गर्ग आदि सदस्य भी मौजूद रहे ।