नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर चमन लाल महाविद्यालय में शपथ समारोह का आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चमन लाल महाविद्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूक किया गया l कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा एवं सचिव अरुण हरित ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति छात्र छात्राओं को सावधान किया और बताया कि इसके प्रति महाविद्यालय विगत दिनों में भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है l कार्यक्रम समन्वयक एंटी ड्रग कमेटी के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया तथा इससे होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों के विषय में अवगत कराया कि किस प्रकार यह नशा हमारे शरीर को खोखला कर रहा है और नई पीढ़ी दिन प्रतिदिन नशे की लत से ग्रसित हो रही है अतः हम सबको सावधान होने की जरूरत है l आगामी सत्र में भी महाविद्यालय नशे के विरुद्ध अनेक प्रकार की जन जागरूकता रैली निकालने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई तथा छात्र-छात्राओं को विविध प्रकार के नशे से होने वाली व्याधियों के बारे में बताया l इस शपथ समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे l