चमन लाल महाविद्यालय में 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में 15 अगस्त 2025 को 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम के प्रथम चरण में एनसीसी कैडेट द्वारा परेड का आयोजन किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय में शौर्य दीवार पर वीर अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई l महाविद्यालय प्रबंधन समिति के संस्थापक पंडित ईश्वर चंद्र शर्मा एवं अध्यक्ष रामकुमार शर्मा सचिव अरुण हरित द्वारा ध्वजारोहण किया गया l कार्यक्रम के द्वितीय चरण का कार्यक्रम महाविद्यालय के सभागार कक्ष में सांस्कृतिक प्रस्तुति द्वारा किया गया l कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश भक्ति गीतों और गढ़वाली नृत्य से सभी का मन मोह लिया l भाषण के माध्यम से रानी पद्मावती के जौहर की कुर्बानियां को भी याद किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए कुछ विशेष जानकारियां साझा की तथा निकट भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सॉफ्टवेयर अपने पैर पसार रहा है जिसके कारण भविष्य में नौकरियां का संकट खड़ा हो सकता है अतः सभी को स्वयं आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है l सभी छात्र छात्राओं को कम से कम महाविद्यालय की दो गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए आवाहन किया l महाविद्यालय कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने अपने संबोधन में आजादी की वीर वीरांगनाओं एवं वीर अमर शहीद खुदीराम बोस एवं अनेक ऐसे क्रांतिकारी जिनका नाम इतिहास में दर्ज भी नहीं हो पाया उन सभी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की l मंच का संचालन आशुतोष शर्मा हिंदी विभाग द्वारा किया गया l कार्यक्रम समन्वयक सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. श्वेता ने सभी आगंतुकों का और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया l इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे l