चमन लाल महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
लंढौरा। चमनलाल महाविद्यालय में दिनांक 22 अगस्त 2025 को क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक शिकायत समिति की संयोजिका डॉ. अनामिका चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्र हित में बेहतर बताया l
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि क्विज़ प्रतियोगिताएँ छात्रों के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक होती हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र को आत्मनिर्भर एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती है l प्रतियोगिताएं से समस्त छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है और वह प्रतिभा संपन्न बनता है l कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. हिमांशु कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। श्रीमती दीपक्षी शर्मा उपस्थित रही, विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार रखा गया था। अंत में संयोजिका डॉ. अनामिका चौहान ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और ज्ञान-विस्तार की नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
