चमन लाल महाविद्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
चमन लाल महाविद्यालय में संस्कृत-विभाग एवं पुस्तकालय विज्ञान-विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के उपलक्ष में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने समस्त छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक आगामी चुनाव में मतदान करने की अपील की l जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और चार्ट पेपर पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन को लिखा तथा उसके विषय में भी बताया कि मतदान करना सब कार्य से पहले है। मतदान करना हमारा राष्ट्रीय धर्म है l हमें अपने प्रत्येक कार्य को दूसरे स्थान पर रखना चाहिए तथा मतदान करने का कार्य हमें सबसे पहले करना चाहिए l मतदान करते समय हमें सोच विचार कर कर्मशील, जुझारू प्रत्याशी को अपना कीमती वोट देकर सफल बनाना चाहिए। जिससे हमें एक अच्छा नेता मिल सके जो समाज की विभिन्न समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर कर सके। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने सभी छात्र-छात्राओं को स्लोगन लिखने के लिए उत्साहित किया तथा इस प्रकार के स्लोगन लिखने से बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है और व्यक्ति स्वयं में आत्मनिर्भर बनता है l स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि रानी बी.ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान खुशी बी.ए तृतीय सेमेस्टर तथा मोनिका बी. लिब एवं खुशी पंचम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान तथा रीना बी.ए तृतीय सेमेस्टर में सांत्वना का स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ० पुनीता शर्मा, डॉ० अनिता शर्मा, डॉ० श्वेता, डॉ० मीरा चौरसिया तथा समस्त छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।
