राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ० गीता जैन से नर्सिंग संगठन की नर्सिंग संवर्ग की समस्याओं पर हुई बैठक-अध्यक्ष नीलम अवस्थी

रुड़की। देहरादून, 2 सितंबर 2025 राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम 4 बजे नर्सिंग संगठन के पदाधिकारीगण एवं नर्सिंग अधिकारियों ने प्राचार्य महोदया से भेंट कर नर्सिंग संवर्ग की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्य महोदया को कॉलेज का कार्यभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं बधाई दी गई। इसके बाद बैठक में नर्सिंग अधिकारियों ने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं—

1. लंबे समय से लंबित प्रमोशन की समस्या

2. यूनिफॉर्म/स्क्रब ड्रेस की व्यवस्था

3. वेतन के साथ मिलने वाले भत्तों का भुगतान

 

बैठक के दौरान प्राचार्य महोदया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए। उन्होंने कहा कि—

नर्सिंग अधिकारियों के लंबित प्रमोशन हेतु एसीआर सूची हल्द्वानी से शीघ्र मंगवाकर प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।

सभी नर्सिंग अधिकारियों के लिए समान स्क्रब ड्रेस लागू करने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे।

नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को मिलने वाले भत्तों के संबंध में निदेशालय से पत्राचार किया गया है, और उत्तर प्राप्त होते ही भत्तों का लाभ दिया जाएगा। साथ ही हल्द्वानी में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों की पे स्लिप एवं आदेशों की प्रति मंगवाने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा प्राचार्य महोदया ने नर्सिंग अधिकारियों से अपील की कि वे अपने एवं अपने परिजनों का उपचार दून मेडिकल कॉलेज में ही कराएँ, जिससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और मजबूत होगी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और नर्सिंग अधिकारियों ने प्राचार्य महोदया के आश्वासनों पर आभार व्यक्त किया।

इस बैठक में नर्सिंग संगठन की ओर से अध्यक्ष नीलम अवस्थी, सचिव रवि परमार, जय सिंह बाणा, हेमंत नेगी,नर्सिंग अधिकारी सौरव सिंह कटकवाल, हिमानी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

You missed