अगस्त 30, 2025, शनिवार को COER विश्वविद्यालय में आयोजित हैकथॉन 6.0

रुड़की। COER विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिए 12 घंटे का हैकथॉन 6.0 आयोजित किया गया । हैकाथॉन 6.0 के उद्घाटन शानदार उत्साह के साथ हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 96 टीमों ने भाग लिया, जिसमें छात्रों ने अपनी तकनीकी कुशलता और समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया।
हैकथॉन 6.0 अगस्त 30, 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलने वाले इस हैकथॉन का उद्देश्य छात्रों को सीमित समय में प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना था। छात्रों ने स्वास्थ्य एवं खेल,स्मार्ट स्वचालन, विरासत और संस्कृति, मेडटेक/बायोटेक/हेल्थटेक, कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी और ग्रामीण विकास, स्मार्ट वाहन, परिवहन और रसद, रोबोटिक्स और ड्रोन, स्वच्छ एवं हरित प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नवीकरणीय/ टिकाऊ ऊर्जा, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा, स्मार्ट शिक्षा, आपदा प्रबंधन, खिलौने और खेल, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। प्रत्येक टीम को एक जटिल समस्या का समाधान प्रस्तुत करने के लिए केवल 12 घंटे का समय दिया गया था
हैकथॉन 6.0 के उद्घाटन पर एआई और एमएल और साइबर सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष (डॉ. गुंजन अग्रवाल ) और सीएसई विभाग के विभागाध्यक्ष (डॉ. दीपक पैनुली), श्री शोभित प्रजापति, श्री शिशिर संघल,श्रीआदित्य राठी और कंप्यूटर विज्ञान और एआईएमएल विभाग के प्रत्येक संकाय सदस्य उपस्थित रहे|

You missed