रुड़की। जैन धर्म महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि अंक के बिना शून्य का कोई महत्त्व होता हैं लेकिन शून्य किसी भी अंक को दस गुना कर देता हैं। ठीक इसी प्रकार उत्तम ब्रह्मचर्य के बिना अहिंसा सत्य आदि व्रत महत्वहीन हो जाते हैं।

ब्रह्मचर्य का मार्ग काम का नही अपितु राम की उपासना का मार्ग है बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तम क्षमादि पर्व उस प्रकाश पूंजी की तरह हैं जिसमें आत्मशुद्धि के साथ विश्व शांति एवं मानवीय समृद्धता की कामना की जाती है।
जैन समाज के तत्वावधान में मौहल्ला कानून गोयान एवं आदर्शनगर स्थित दिगंबर जैन मंदिरों में गत 10 दिन से चल रहे जैन समाज के आध्यात्मिक दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के अन्तिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य पर प्रकाश डालते हुए नमो फाउंडेशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं जैन दर्शन अध्येता नरेन्द्र कुमार जैन ने पर्वाधिराज दशलक्षण की महत्ता बताते हुए कहा कि आत्म आराधना के आध्यात्मिक पर्व हैं। इन पर्वों के माध्यम से व्यक्ति अपने विकारों का आत्मशोधन करता हैं।
दस दिन तक चले इन पर्वों के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों लोगो ने सुबह से रात्रि तक अपने परम्परागत ढंग से अनेक धार्मिकविधि विधान पूजन-अर्चन, महाआरती प्रवचन सहित सारगर्भित धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन भी संपन्न किये गए। कार्यक्रम के
अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य पर मंगलाचरण, कलशाभिषेक महार्चना सामाजिक
बोलियां, जल कलश यात्रा, अनंत चतुर्दशी व्रत कथा एवं नैमित्तिक विधान जैसे प्रभावनामयी कार्य हुए इस मौके पर मथुरा केविनय कुमार जैन शास्त्री ने अनंत चतुर्दशी व्रत कथा का वाचन किया।
जल कलश यात्रा मौहल्ला कानून गोयान से आरम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों
से होते हुए हरिद्वार रोड स्थित आदर्शनगर जैन मंदिर में सम्पन्न हुई जहाँ
पूर्व से मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में श्रीजी का भक्तिभाव
पूर्वक मस्तकाभिषेक के किया गया। जिओ और जीने दो, अहिंसा परमो
धर्म: और भगवान की जयघोष के साथ कार्यकम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रधान अनिल कुमार जैन, पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र कुमार जैन, प्रद्मुन जैन, पूर्व प्रधान साधुराम जैन, मंत्री अवनीश कुमार जैन, प्रबंधक प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र जैन,अरिंजय जैन, निश्चय जैन, जैन. मुकेश कुमार जैन, मनोज जैन, डॉ राजेश जैन,डॉ रवि कुमार जैन, उदय जैन, कविता, संयोजिका सुगंध जैन, अनीता जैन, शुभांगी जैन, मनु जैन, डॉ संजय जैन, निपुण जैन, सविता जैन, अतुल जैन, गौरव जैन, भूपेंद्र जैन आदि मौजूद रहें।
