झबरेड़ा। विधान सभा क्षेत्र झबरेड़ा में कांग्रेस पार्टी के भावी जिलाध्यक्ष को लेकर रायशुमारी की गई। पार्टी पर्यवेक्षक ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। झबरेड़ा स्थित एक बैंकेट हाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी पर्यवेक्षक राजेश तिवारी, क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती, पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी आदि ने रायशुमारी की। इस दौरान तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिलता है। इसलिए कार्यकर्ताओं की रायशुमारी में ही पार्टी हर निर्णय ले रही है। झबरेड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि पार्टी हित में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही कांग्रेस तवज्जों देती है। पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठा रखने वाले लोगों को पार्टी कभी निराश नहीं करती है। इस दौरान किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अय्याज, हर्षिल, एजाज राव रिजवान, सुलेमान, मुकेश चौधरी व राजबीर, राजबीर सिंह, मेलाराम व विकास आदि मौजूद रहे।