-भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में तहसील कैम्प कार्यलय पर सेवा पखवाड़े अंतर्गत “एकात्म मानववाद” प्रेणता जनसंघ अध्यक्ष श्रद्येय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109 वे जयंती समारोह को हर्षोल्लास से मनाया गया जयंती

कार्यक्रम मे सुभाषनगर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एड. नीलकमल शर्मा,वरिष्ठ नेता नरेंद्र जैन,प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना आशीष पंडित व वरिष्ठ नेता नरेंद्र जैन व एड रामगोपाल शर्मा व अनुज आत्र्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रचिन्तन व राष्ट्रमनन व एकात्म मानववाद साहित्य पर विचार रखें इसके साथ ही भारत माता की जयघोष के साथ श्रद्येय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पमाला व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटिशः नमन श्रध्जलीं दी गई ततपश्चात उपाध्याय जी के राष्ट्रवाद संकल्प जोड़ने के सपने को साकार रूप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु देश में भाजपा सेवा पखवाड़े अन्तर्गत आस पास क्षेत्र में सफाई अभियान व अंत्योदय तक मोदी जी की योजनाओं का लाभ पहुचाने का संकल्प एकत्र कार्यकर्ताओं ने लिया इस अवसर पर एड सुनील कुमार गोयल,सचिन गोंड़वाल, राजेश वर्मा, अनुज आत्रेय,अमित कपूर,हैदर अली,सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

You missed