रुड़की के झबरेड़ा ग्राम मानकपुर आदमपुर तिराहा के पास शुक्रवार देर शाम पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा खाई बाड़ी करते गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची एक पेन और नगदी बरामद की आरोपी की पहचान इलियास अहमद निवासी मोहल्ला तेलियांन झबरेड़ा के रूप में हुई है इस दौरान थाना प्रभारी अजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है
